बागेश्वर, मार्च 26 -- प्रदेश सरकार की आबकारी नीति पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे की गिरफ्त में डाल रही है। बगैर विज्ञप्ति जारी कर नई शराब की दुकानें आवंटित कर दी। इससे राजस्व का भी नुकसान हुआ है। कांग्रेस ऐसी नीति का विरोध करती है। कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार की आबकारी नीति का कड़ा विरोध करती है। सरकार ने देवभूमि में शराब परोसने का काम किया है। इसमें भी मनमानी की है। बगैर विज्ञप्ति जारी कर मनमामने ढंग से दुकानें आवंटित कर दीं। इससे राजस्व का भी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का दंश देश के लोगों को झेलना पड़ रहा है। महंगाई पर आज भी अंकुश नहीं लग पा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.