लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। यूपी के ब्लड बैंकों की दशा सुधारी जाएगी। नियमित ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे। ब्लड बैंक की कमियों को दूर किया जाएगा, ताकि मरीजों को सुरक्षित खून आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। स्वास्थ्य विभाग लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि मरीजों को आसानी से खून उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। इसके लिए बीकेटी के साढ़ामऊ स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि बहुत से मरीजों के पास डोनर नहीं होते हैं। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को बिना डोनर खून उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए ब्लड बैंकों की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। शिविर कैसे लगाए जाएं? ब्लड बैंक की कमियों और उससे जुड़ी दूसरी समस्याओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.