देवरिया, फरवरी 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट पर जिला पंचायत परिसर में चाय पर चर्चा किया। इसमें पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि बजट में 43 हजार 565 करोड़ से अधिक की धनराशि केवल नई योजनाओं को प्रस्तावित है। 2 लाख करोड़ से अधिक की राशि पूंजीगत व्यय को है। इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा रोजगार सृजन भी होगा। पहली बार किसी मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में 10वां बजट पेश करने का अवसर मिला है। जिला उपाध्यक्ष गंगा कुशवाहा ने कहा कि पिछले 9 साल में उत्तर प्रदेश ने अपनी धारणा बदलने का प्रयास किया है। 9 साल में 3 गुना से अधिक उत्तर प्रदेश का बजट बढ़ा है। अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि यह बजट थीम सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम के लिए समर्पित है। यह बजट 9...