प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिसंबर-2025 की जारी उप्र. हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रयागराज को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि लखनऊ पहले स्थान पर है। वहीं मंडल स्तर पर कौशाम्बी 22वें, फतेहपुर 42वें और प्रतापगढ़ में 69वें स्थान पर है। जिले के सभी अस्पतालों में मरीजों को समय से बेहतर इलाज मुहैया कराने पर डैशबोर्ड रैंकिंग में 0.67 का कंपोजिट स्कोर मिला है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद सिंह ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एचआईवी जांच के मामले में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। साथ ही अस्पतालों में सुविधाओं की निरंतरता की रैंकिंग में कंपोजिट स्कोर प्रदेश में 0.88 रहा है। वहीं मातृ स्वास्थ्य, बच्चों के टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम, शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, क्षय रोग, आशा भुगतान समेत 16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.