कोडरमा, फरवरी 24 -- झुमरी तिलैया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नव मनोनीत प्रभारी के राजू का हजारीबाग परिसदन में कोडरमा के पार्टीजनों ने स्वागत किया। प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष उमेश साव, युवा नेता प्रकाश रजक, झुमरी तिलैया नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, मो कैमुद्दीन,मो जहीरूद्दीन समेत विजय सिंह ने संयुक्त रूप से प्रभारी को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...