मुंगेर, फरवरी 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार में कांग्रेस संगठन के भीतर गंभीर असंतोष सामने आया है। पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने शनिवार को मुंगेर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया, जिसमें उन्होंने बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर जिलेवार कांग्रेस संगठन में फूट डालने, भय का माहौल बनाने और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। मौके पर उनके साथ एआईसीसी सदस्य- सह- पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव नागेंद्र पासवान विकल मौजूद रहे। श्री यादव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस द्वारा 43 नेताओं को शो-कॉज नोटिस दिया गया, जिनका जवाब भी सौंपा जा चुका है, लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी किसी को व्यक्तिगत रूप से लिखित निष्कासन आदेश नहीं दिया गया। आरोप है कि, केवल धमकी देकर नेताओं को नजरअ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.