देवघर, फरवरी 8 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू ने प्रदेश कांग्रेस सचिव फैयाज कैसर से स्पष्टीकरण मांगा है। फैयाज कैसर को पत्र प्रेषित कर कहा गया है कि विगत 31 जनवरी 2026 को पूर्व घोषित बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के कार्यक्रम में उनकी सक्रिय सहभागिता देखी गई। उन्होंने भाजपा सांसद को माल्यार्पण कर स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसकी वीडियो क्लिप प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कई माध्यमों से प्राप्त हुई है। इस आचरण को प्रदेश कमेटी ने गंभीरता से लिया है। किन परिस्थितियों में कार्यक्रम में शामिल हुए तीन दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजना सुनिश्चित करें। पत्र की प्रति प्रदेश अनुशासन कमेटी अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव को भी भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.