रांची, मार्च 17 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल से नयी दिल्ली में उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। उन्होंने संगठन प्रभारी को विगत 06 फरवरी से 10 फरवरी तक झारखंड में प्रमंडलवार आयोजित संगठन सृजन परिचर्चा कार्यक्रम की जानकारी दी तथा मंत्रियों को प्रमंडलवार एवं विधायकों को जिलावार जिम्मेवारी एवं कांग्रेस मंत्रियों के कार्यों से भी अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू भी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड में चल रहे संविधान बचाओ पदयात्रा कार्यक्रम से अवगत कराते हुए कहा कि यह कार्यक्रम पंचायत, प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को एक साल तक राज्य के सभी जिला, प्रखंड एवं पंचायत तक पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.