लखनऊ, सितम्बर 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कन्या पूजन किया। इस दौरान हिंदू के इतर अन्य धर्म को मानने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पूजी गई कन्याओं को उपहार भेंटकर सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। बीते कई साल से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन के कार्यक्रम होते रहे हैं। सोमवार को भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्या पूजन हुआ। बटुकों के मंत्रोच्चार के साथ अजय राय ने नौ दुर्गा का स्वरूप कन्याओं के पांव पखारे। महिलाओं कार्यकर्ताओं ने कन्याओं का शृंगार किया और भोज कराया गया। कन्याओं को उपहार स्वरूप वस्त्र, दक्षिणा आदि भेंट कर उनकी आरती उतारी गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद पांडेय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...