फिरोजाबाद, दिसम्बर 9 -- शिकोहाबाद। एसआईआर को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने शिकोहाबाद नगर क्षेत्र में जनसंपर्क कर घर घर जाकर वोट संबंधी जानकारी ली। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर कार्यक्रम में सभी मतदाताओं को अपने वोट का पुन: नामांकन करना है और नए वोटों को भी समायोजित करना है। नए वोट बनने की प्रक्रिया अब चालू हो गई है। हमें अपने बीएलओ को दो पहचान पत्र एक माता या पिता का पहचान पत्र और एक फोटो प्रदान करना है। जिससे कि नया वोट बन सके। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क कर रहा है और आने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहा है। फिर भी किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो जनप्रतिनिधि या कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकता है। महानगर अध्यक्ष ने कहा चुनाव ...