फतेहपुर, दिसम्बर 9 -- फतेहपुर। उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक किशन मेहरोत्रा ने संगठन की प्रदेश इकाई का विस्तार किया है। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री पद पर विजय कुमार सिंह व प्रदेश मंत्री पद पर रमाकांत सैनी को मनोनीत किया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करने के साथ ही प्रदेश इकाई का विस्तार करके संगठन को मजबूत किए जाने की बात कही। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं पर हर संभव लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर अनिल वर्मा, विनोद कुमार साहू, प्रभाकर सिंह चौहान, मो. अंजुम, माधवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...