नैनीताल, फरवरी 23 -- भीमताल। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के हरिद्वार में आयोजित तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में कुमाऊं विवि के भीमताल परिसर में कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारी नेता डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भीमताल परिसर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने डॉ. रौतेला के संगठनात्मक योगदान की सराहना की। परिसर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भगवान चंद्र ध्यानी, उपाध्यक्ष बिशन सिंह बिष्ट, सचिव हीरा सिंह किरौला, उपसचिव दलीप सिंह नेगी, नवीन चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष शमशेर मेहरा, पूर्व सचिव मनोज कुमार रौतेला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...