चंदौली, जुलाई 15 -- चंदौली-नियामताबाद, हिटी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य कांग्रेसियों पर वाराणसी पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने से नाराज जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी अयोग्यता और नाकामियों को छिपाकर धर्म के नाम पर केवल राजनीति का धंधा करती है। सनातन धर्म में काशी का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है। यह ऐसा पवित्र स्थान है जो प्रदेश ही नहीं। बल्कि सम्पूर्ण देशवासियों के आस्था व विश्वास का प्रतीक है। काशी धार्मिक मान्यता वाले शहर में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। कहा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.