बुलंदशहर, जुलाई 15 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर एफआईआर को लेकर कांग्रेसी सोमवार को सड़कों पर उतर आए। कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट गेट पर सौंपा। साथ ही कांवड़ियों के लिए समुचित व्यवस्था की भी मांग उठाई। सोमवार को जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी की बदहाल स्थिति के खिलाफ जब पदयात्रा की तो सिगरा थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई, यह गलत है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों के मार्ग पर गड्ढे हैं और प्रकाश की व्यवस्था तक नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी, अनिल शर्मा, नईम मंसूरी, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.