अयोध्या, जनवरी 9 -- अयोध्या,संवाददाता। 12 जनवरी को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अयोध्या आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत के लिए विशेष और भव्य तैयारियां की जा रही हैं। रौनाही टोल प्लाजा पर कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन करेंगे। स्वागत कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कार्यक्रम के दौरान 501 किलो पुष्पों की वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का रामनगरी में भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही शंख ध्वनि और स्वस्तिवाचन के माध्यम से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर संगठन की एकजुटता और अनुशासन का संदेश भी दिया जाएगा। स्वागत स्थल पर पांच हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वागत स्थल स...