आगरा, दिसम्बर 25 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी कल आगरा के दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका ताजनगरी का पहला दौरा है, जिसे लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उनके स्वागत के लिए शहर भर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित के अनुसार, पंकज चौधरी 27 दिसंबर को दोपहर लगभग एक बजे सिकंदरा सब्जी मंडी पहुंचेंगे। वहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उनका भव्य स्वागत करेगी। इसके बाद एक विशाल स्वागत जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के प्रमुख रास्तों जैसे सिकंदरा-बोदला रोड, मारुति एस्टेट, मानस नगर, साकेत कॉलोनी, कोठी मीना बाजार और एमजी रोड से होता हुआ प्रतापपुरा तक पहुंचेगा। इस दौरान जगह-जगह फूल-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.