दरभंगा, दिसम्बर 17 -- दरभंगा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह नगर विधायक संजय सरावगी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को शहर के जितूगाछी स्थित श्याम बाबा के मंदिर में दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर जश्न मनाया। बता दें कि आरएसएस के अनुषांगिक संगठन की ओर से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर से आरंभिक शिक्षा ग्रहण करते हुए विभिन्न शैक्षणिक व राजनीतिक सफर को तय करने के बाद वे प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे हैं। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर से शिक्षा शुरू करने के बाद वे छात्र जीवन से ही अभाविप से जुड़ गए। इसके बाद भारत से बांग्लादेश बॉर्डर तक अभाविप की राजनीतिक यात्रा, जिला भाजपा में नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष, फिर वार्ड पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.