फतेहपुर, दिसम्बर 4 -- फतेहपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। इस बात की चर्चा तेज हैं कि हिन्दू चेहरा और पिछड़े वर्ग की प्रतिनिधित्व को देखते हुए साध्वी प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल सकती हैं। हालांकि संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि भाजपा में कुछ भी संभव है,फिलहाल उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को अचानक दिल्ली बुलावे को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक बदलावों के बीच यह कदम प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है। साध्वी निर...