बस्ती, जनवरी 3 -- गायघाट। कुदरहा विकास खंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रमुख अनिल दुबे के नेतृत्व में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गोरखपुर आगमन पर स्वागत के लिए गोरखपुर जाने की तैयारियों पर विचार हुआ। तैयारी बैठक में ब्रह्मदेव यादव देवा, अजय पाल, राजन पांडेय, पंकज पांडेय, अभिषेक यादव, रामचंद्र यादव, बृजेश अग्रहरी, इंद्र कुमार चौधरी, राम प्रकाश यादव, राजेश यादव, सदरूद्दीन अंसारी, गोपाल चौधरी, सुभाष चौधरी, बिजली गोस्वामी, मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...