औरंगाबाद, जनवरी 4 -- नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजनंदन शर्मा के आकस्मिक निधन पर शिक्षकों द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परिमल सिन्हा ने की, जबकि संचालन शंकर प्रसाद ने किया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने बृजनंदन शर्मा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बृजनंदन शर्मा ने शिक्षकों के मान सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया और उनका जीवन शिक्षा तथा शिक्षक हितों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में सरकार से संवाद और संघर्ष के माध्यम से शिक्षकों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। शोक सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का...