गिरडीह, जनवरी 21 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक के आवास पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक गिरिडीह जिलाध्यक्ष रंजीत राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 24 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के गिरिडीह आगमन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस विषय में भाजपाइयों ने कहा कि 24 जनवरी को पपरवाटांड़ स्थित दुर्गा मंदिर में प्रस्तावित आगमन सुनिश्चित है। बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक, भव्य एवं पूर्णतः सफल बनाने हेतु पूर्ण उत्साह, एकजुटता एवं संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया। बैठक में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, राजकुमार पाठक, एंथोनी स्वामी, अरुण हाजरा गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव, मनोह...