झांसी, दिसम्बर 14 -- झांसी। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही पार्टी पदाधिकारियों में खुशी का माहौल छा गया। ढोल नगाड़े बज उठे तो वहीं एक दूसरे को सभी मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। लखनऊ के कार्यक्रम को सभी भाजपा के लोग कार्यालय में लाइव देखते रहे। जैसे ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी का नाम लिया तो कार्यकर्ताओं का उत्साह जश्न में बदल गया। इस अवसर पर सुबोध गुबरेले, डॉ कंचन जायसवाल, चंद्रभान राय ,प्रेम साहू, चित्रा सिंह ,अभिषेक जैन ,नीता अवस्थी, रजनी गुप्ता ,मीनू राजावत ,नंदकिशोर भिलवारे ,प्रियांशु डे ,दिगंत चतुर्वेदी, प्रदीप खटीक, अखिलेश गुप्ता, आदर्श गुप्ता, ओम राजपूत ,अंकुर दिक्षित, संजीव अग्रवाल, नीलम अमर सिद्ध, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...