आगरा, अक्टूबर 30 -- 69वीं प्रादेशीय माध्यमिक विद्यालयी जिमनास्टिक प्रतियोगिता का समापन हो गया। तीन दिन चली प्रतियोगिता में मेजबान आगरा मंडल का दबदबा कायम रहा और बालक और बालिका दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर (से.नि.) एवं चीफ इंजीनियर अटल टनल मनोज कुमार एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। एकलव्य स्टेडियम के जिम्नास्टिक हॉल में हुई प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप में अंडर-14 व 17 बालिका वर्ग में आगरा मंडल की बालिकाएं विजेता व गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की बालिका उपविजेता बनीं। अंडर-19 आयुवर्ग में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज विजेता, आगरा मंडल उपविजेता बना। बालक अंडर-14, 17, 19 आयुवर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप में आगरा मंडल ने शान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.