पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पीलीभीत। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए पंकज चौधरी का जिले के मोहल्ला तुलाराम से नाता है। उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद उनकी यहां रिश्तेदारी में भी खुशियां हैं। मोहल्ला तुलाराम निवासी अधिवक्ता आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुआ उज्ज्वला चौधरी के बेटे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पकंज चौधरी को अहम दायित्व मिलने पर परिवार बेहद खुश है। आशुतोष सिंह ने बताया कि फूफा का घर गोरखपुर में है। बीते सप्ताह ही बुआ से गोरखपुर में मुलाकात हुई थी। जल्द गोरखपुर जाने का प्लान कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...