लखनऊ, फरवरी 11 -- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सपनों को हकीकत में बदलने का 'रोडमैप' है। यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को चरितार्थ करते हुए यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अब निवेश और विकास का सबसे बड़ा केंद्र बनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा प्रस्तुत यह बजट समावेशी विकास और भविष्य की तकनीक के बीच एक बेहतरीन संतुलन है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की जल सुरक्षा, सिंचाई क्षमता विस्तार तथा ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने वाला दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट है। यह बजट "हर खेत को पानी" और "हर घर को शुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.