रुद्रपुर, फरवरी 24 -- सितारगंज, संवाददाता। कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंगलवार को सितारगंज आईटीआई भवन से प्रदेशभर के 80 आईटीआई संस्थानों के छात्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। छात्रों ने प्रशिक्षण के बाद रोजगार मिलने में आ रही दिक्कतों और अन्य व्यवस्थागत समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। नई टिहरी, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा के छात्रों ने बताया कि चुनाव के दौरान आईटीआई भवनों का अधिग्रहण कर लिया जाता है, जिससे करीब चार माह तक शिक्षण और प्रशिक्षण बाधित रहता है। इस पर मंत्री ने सचिव सी. रविशंकर को संबंधित जिलाधिकारियों से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई संस्थानों में सफाई कर्मियों के पद स्वीकृत न होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायत भी सामने आई। मंत्री ने निदेशक संजय कुमार से प्रदेश के...