नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, वसं.। दिल्ली भाजपा ने प्रदेश, जिला कार्यालयों के साथ ही मंडल स्तर तक अलग-अलग जगह पर बजट सुनने की व्यवस्था की थी। प्रदेश कार्यालय के साथ ही सभी 14 जिला कार्यालय व 252 मंडलों में पार्टी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से बजट सुना। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर ने प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल और मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कार्यकर्ताओं के साथ बजट को सराहा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केशवपुरम में कार्यकर्ताओं के साथ बजट को सुना। इस दौरान जिले के विधायक, निगम पार्षद, प्रदेश व जिला संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...