मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता/मृत्युंजय। प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। इसका नाम सेंटिनल अस्पताल होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों को इसका निर्देश दिया है। मंत्रालय ने प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए विस्तृत एक्शन प्लान बनाते हुए राज्यों को इसके अनुसार काम करने को कहा है। इन सेंटिनल अस्पतालों में प्रदूषण जनित बीमारियों पर नजर रखने के लिए एक नोडल डॉक्टर की तैनाती होगी। इसके अलावा, अस्पताल में हर दिन किस तरह के मरीज आए इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए डॉक्टरों और नर्सों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। प्रदूषण से बीमार मरीजों की संख्या बढ़ी एसकेएमसीएच के मेडिसिन विभाग की डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.