नई दिल्ली, फरवरी 1 -- केंद्र सरकार द्वारा रविवार को पेश होने वाले बजट में दिल्ली को कई बड़ी सौगातें मिल सकती हैं। इसमें दिल्ली के विकास से लेकर यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए राशि आवंटित की जा सकती है। इस वर्ष केंद्र सरकार पहली बार उस समय बजट पेश कर रही है जब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार है। इसलिए न केवल दिल्ली सरकार बल्कि दिल्लीवासियों को भी उम्मीद है कि केंद्र सरकार से दिल्लीवासियों को बजट में बड़े तोहफे मिल सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष एक निश्चित राशि दिल्ली को बजट में आवंटित की जाती रही है, लेकिन इस वर्ष दिल्ली में भी भाजपा सरकार है। इसके साथ ही भाजपा सरकार ने विकसित दिल्ली बनाने का संकल्प लिया हुआ है, जिसमें उसे केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है। दिल्ली में वायु प्रदूषण, यमुना को स्वच्छ बनाना, सड़कों को दुरुस्त करना, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.