नोएडा, जनवरी 3 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। दो दिनों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 250 से कम रहा। शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 242 और ग्रेटर नोएडा का 239 दर्ज किया गया। सुबह और दोपहर में तेज हवा चली। एक दिन पहले के मुकाबले नोएडा के एक्यूआई में 13 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई एक अंक बढ़ा। नोएडा में सबसे अधिक वायु प्रदूषित स्थान सेक्टर-1 रहा। यहां का एक्यूआई 273 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेनो के नॉलेज पार्क-5 में वायु प्रदूषण अधिक रहा। यहां का एक्यूआई 262 दर्ज किया गया। सेक्टर-62 का एक्यूआई सबसे कम 191 रहा। दो महीने बाद इस स्तर पर पहुंचा नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 57 दिनों के बाद शुक्रवार को 250 से कम दर्ज किया गया। इससे पहले पांच नवंबर को दोनों शहरों का एक्यूआई इससे कम था। शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई 229 ...