जहानाबाद, मार्च 11 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। एसएस कॉलेज में आयोजित हो रहे जल विज्ञान उत्सव के दूसरे दिन पौधारोपण कार्य किया गया। भूगोल स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लिया। महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो (डॉ) कृष्णानंद ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जहां विद्यार्थियों के बीच हरित चेतना का निर्माण और विकास करना है, वहीं ज़मीनी स्तर पर पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देकर विभिन्न प्रकार के प्रदूषण से मुक्ति में सहभागी भी बनना है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत औषधीय गुणों से भरपूर तेजपत्ता, ऐलोवेरा, हरसिंगार, चंपा आदि का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ स्नेहा स्वरुप ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.