बुलंदशहर, जनवरी 15 -- शहर की हवा में मामूली सुधार के बावजूद प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में 25 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बाद भी एक्यूआई 250 पर बना रहा। इस स्तर पर हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जिससे आमजन को सांस संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। ठंड और नमी के चलते प्रदूषण के जहरीले कण निचली सतह पर जमे रहे, जिससे हवा और अधिक दूषित हो गई। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। ठंड के साथ बढ़े प्रदूषण ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि खराब हवा के बीच सावधानी बरतना जरूरी है। खुले में व्यायाम और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.