हापुड़, नवम्बर 27 -- हापुड़। बदलते मौसम में प्रदूषण के कारण जिले में गले में खराश के मरीज बढ़ गए हैं। घर घर में बुखार के मरीज हैं। ओपीडी में सबसे अधिक नजला, जुकाम, बुखार के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिन्हें चिकित्सक मरीजों को स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से मौसम बदल रहा है। प्रदूषण भी जिले में बढ़ता जा रहा है। जिस कारण गले में खराश के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। यहां जिले के अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। ओपीडी में सबसे अधिक नजला, जुकाम बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को गढ़ रोड स्थित सीएचसी की ओपीडी में 1024 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सभी को नि:शुल्क दवाईयां बांटी गई। इनमें गले में खराश, खांसी के 120 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधित टिप्...