मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- एनसीआर में शामिल मुजफ्फरनगर में अवैध औद्योगिक इकाइयों पर प्रशासन की नजरे डेढ़ी हो गई है। प्रदूषण फैलाने वाले अवैध इकाइयों के निरीक्षण के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बुधवार को भी अभियान चलाया। इस दौरान स्टील फ्लक्स केमिकल नाम से संचालित कार्बन की ब्रिक बनाने वाली इकाई का संचालन अवैध मिला है, जिस तहत विभागीय अधिकारियों ने इकाई को सील कर दिया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम प्रदूषण नियंत्रण के लिए क्षेत्र में निकली। औद्योगिक क्षेत्र वहलना में जांच के लिए पहुंची टीम ने वहां एक स्टील फ्लक्स केमिकल नाम से संचालित औद्योगिक इकाई की जांच की। मौके पर वहां बड़ी मात्रा में कार्बन से होने वाला प्रदूषण फैलता मिला। इकाई का संचालन अवैध मिलने के साथ वहां प्रदूषण नियंत्रण के मानक भी नहीं मिली। क्षेत्रीय प्रद...