नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र प्रदूषण और कोहरे की बेहद घातक मार झेल रहा है। जहां प्रदूषण अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है, वहीं कोहरे की वजह से दुर्घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। अकेले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 30 से ज्यादा वाहन टकरा चुके हैं और कई लोगों की मौत हुई है। सरकार अपने स्तर पर सावधानी बरतने की सलाह दे रही है, तो भारत में सिंगापुर उच्चायोग ने भी दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले अपने नागरिकों को संभलकर रहने की सलाह दी है। मास्क अब मजबूरी हो गए हैं। आंकड़ों को देखें, तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप के अनुसार, सोमवार, दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 437 था। पूरी राजधानी में प्रदूषण समान रूप से पसरा और ठहरा हुआ है। आशंका यह भी है कि आंकड़े जो बताए जा रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.