आगरा, फरवरी 7 -- जनपद में मौसम साफ होने के बावजूद सांस के मरीजों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल में हर दिन 200 से अधिक सांस के रोगी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें से लगभग 80 बच्चे हैं जिनकी उम्र 12 वर्ष से कम है। शनिवार को अस्पताल में मरीजों की कुल संख्या 1175 तक पहुंच गई, जिसमें सांस के अलावा वायरल बुखार के मरीजों की भी भारी भीड़ देखी गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. संजीव सक्सेना के अनुसार, बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण इन बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। बुखार और डायरिया के मरीजों की बढ़ती संख्या अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को पहुंचे 1175 मरीजों में से 250 मरीज केवल बुखार से पीड़ित थे। इसके साथ ही डायरिया के भी 45 नए मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने से सांस के पुरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.