गुड़गांव, नवम्बर 18 -- सोहना। नगर परिषद प्रशासन ने सोहना शहर की हवा को खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की पूरी तैयारी कर ली है। परिषद अब बाजार, आम रास्ते और सड़क के किनारे वायु प्रदूषण को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता ने बताया कि शहर की हवा को खराब करने वालों से निपटने की पूरी तैयारी है ताकि शहरवासी शुद्ध हवा में सांस ले सकें। परिषद ने स्पष्ट किया है कि दुकान के बाहर या कचरे में आग लगाकर प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई न केवल आम नागरिक या दुकानदारों पर होगी, बल्कि उन नगर परिषद सफाई कर्मचारियों पर भी होगी जो कूड़ा कचरा उठाने की बजाय उसे आग के हवाले कर देते हैं। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्माण सामग्री विक्रेताओं पर श...