नोएडा, दिसम्बर 6 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों की शनिवार को समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़कों पर पानी का छिड़काव व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अवगत कराया गया कराया कि सड़कों पर हर रोज पानी का छिड़काव किया जा रहा है। मशीन के माध्यम से सड़कों की सफाई कराई जा रही है। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी बताया कि सड़कों पर पानी का छिड़काव व मशीन से सड़कों की सफाई कराई जा रही है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्...