मुजफ्फर नगर, फरवरी 15 -- पेपर मिलों में आरडीएफ के ईधन के रूप में उपयोग एवं उसके परिवहन को लेकर प्राप्त शिकायतों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण में करने के लिए डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जौली रोड, भोपा रोड और मेरठ रोड स्थित आरडीएफ उपयोग करने वाली पेपर इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली कमियों के आधार पर चार पेपर मिलों के बायरल सील किए तथा दो के ट्रामल प्लांट भी सील कर संचालन बंद कराया गया। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा, सहायक पर्यावरण अभियंता कुंवर संतोष, सम्भागीय परिवहन अधिकारी तथा नगर पालिका परिषद के टैक्स कलेक्टर की संयुक्त टीम भोपा रोड स्थित स्थित शाकुम्बरी पेपर, मेरठ रोड स्थित एरिस्टो क्राफ्ट प...