नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या पर संसद में चर्चा होगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से शुक्रवार को सदन में मुद्दा उठाए जोन के बाद सरकार ने इस पर चर्चा को लेकर सहमति जता दी है। लोकसभा में शून्यकाल की शुरुआत में ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रदूषण का विषय उठाया। उन्होंने कहा कि हमारे ज्यादातर बड़े शहरों पर जहरीली हवा की चादर पसरी हुई है, बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होती है, लोगों को कैंसर जैसी बीमारियां हो रही हैं। यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सभी सहमत होंगे। उनका कहना था कि संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराई जाए और उसमें आरोप-प्रत्यारोप के बजाय समस्या पर अंकुश लगाने के लिए समाधान को लेकर बात हो। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वायु प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.