नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार आरडब्ल्यूए और सोसाइटियों को प्रदूषण के नाम पर धमकाकर अपनी असफलता को छिपाना चाहती है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकार होने के बावजूद सरकार प्रदूषण नियंत्रण जैसे गंभीर मुद्दे पर घोषणाओं के अलावा कुछ खास नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा जलाने पर आरडब्ल्यू और सोसायटी को जवाबदेह बताने की कोशिश की जा रही है। इस तरह की कोशिश धमकाने जैसी है। यादव ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम, डीडीए व अन्य विभाग जिम्मेदार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.