हापुड़, नवम्बर 6 -- बढ़ते प्रदूषण ने खांसी और गले में खरास के मरीज बढ़ गए हैं। गुरूवार को जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 150 मरीज पहुंचे। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए। जिले में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिस कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण लोगों को खांसी हो रही है और गले में खरास हो गई है। आंखों में जलन की दिक्कत लेकर भी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। गुरूवार को जिलेभर के सरकारी अस्पताल खुले। सीएचसी हापुड़ की ओपीडी में 150 गले में खरास, खांसी और आंखों में जलन संबंधित मरीज पहुंचे। इसके अलावा जिला अस्पताल हापुड़ में भी मरीज पहुंचे। सभी मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार किया। सीएचसी हापुड़ के अधीक्षक डॉ समरेंद्र ने बताया कि प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.