मुजफ्फर नगर, नवम्बर 12 -- प्रदूषण बढ़ते ही ग्रैप-3 प्रभावी होने पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए अधिकारियों ने क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। बिल्डिंग मैटैरियल कारोबारी, कोल्हुओं सहित अन्य इकाइयों को नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि पर्यावरण संरक्षण में लगे जागरूक लोगों का कहना है कि बड़ी इकाइयों को नोटिस जारी कर कार्रवाई हो तो प्रदूषण पर नियंत्रण हो। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के दृष्टिगत ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-3 के प्रभावी होने के साथ ही स्थानीय इकाई ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके दृष्टिगत ग्राम खांजापुर में ओम सांई राम बिल्डिंग मैटिरियल, भोपा रोड स्थित श्यामा जी ट्रेडर्स तथा काली नदी पुल के समीप गजराज बिल्डिंग मैटिरियल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि इन इकाइयों द्वारा खुले में निर्माण सामग...