नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- -निजी ईवी चालक को भी कैब सेवा से जोड़ने पर हो रहा विचार -कोरोना के चलते साझा टैक्सी सेवा को बंद कर दिया गया था, इसे सरकार दोबारा शुरु करने की तैयारी कर रही है नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार परिवहन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। इसमें सबसे पहला कदम दिल्ली में एक बार फिर साझा कैब सेवा की शुरुआत है। कोरोना से पूर्व यह सेवा कैब चालकों द्वारा दी जाती थी, लेकिन कोरोना आने पर इसे बंद कर दिया गया था। दिल्ली सरकार अगले सप्ताह कैब कंपनियों के साथ बैठक करने जा रही है जिसमें उन्हें दोबारा इस सेवा को शुरु करने के लिए कहा जाएगा। इससे दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा कैब कंपनियों को महिला सवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.