आगरा, फरवरी 6 -- ताजनगरी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए होने वाले कार्यों में देरी पर एनजीटी ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। अधिकरण ने आगरा के लिए तैयार किए गए 'एयर एक्शन प्लान' में समय सीमा का पालन न करने पर गंभीर चिंता जताई है। साथ ही अगली सुनवाई से एक सप्ताह पहले ही प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। तीन फरवरी को रमन बनाम केंद्र और अन्य की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव (अध्यक्ष), न्यायमूर्ति डा. ए सेंथिल वेल की पीठ के सामने याचिकाकर्ता की ओर से कई तथ्य रखे गए। इसमें कहा गया कि 2019 में तैयार किए गए एयर एक्शन प्लान में इलेक्ट्रोनिक बसों का संचालन, वाहन उत्सर्जन नियंत्रण, सड़क धूल नियंत्रण, औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण और हरित क्षेत्र के विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अधिकांश समय सीमाएं अधिकतम 360 दिनों के अंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.