हापुड़, दिसम्बर 3 -- पिलखुवा। विश्व प्रदूषण रोकथाम दिवस के अवसर पर मंगलवार को सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र मुकीमपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जागरूकता सत्र का संचालन शुभम कुमार शर्मा और डॉक्टर वैभव त्यागी ने किया। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदूषण रोकथाम केवल सरकारी नीतियों का विषय नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति की दैनिक आदतों और व्यवहार से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्लास्टिक का सीमित उपयोग करने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने, जल संरक्षण अपनाने, पौधारोपण करने, वाहन प्रदूषण कम करने और घर व आसपास के वातावरण में स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि सम...