उन्नाव, दिसम्बर 24 -- उन्नाव। प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के निर्धारित दामों में परिवहन विभाग ने इजाफा किया है। बढ़े दाम एक जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे। पेट्रोल चलित दो पहिया वाहन के लिए 70, तिपहिया वाहन (पेट्रोल/एलपीजी/सीएनजी) के लिए 90 चार पहिया (पेट्रोल/एलपीजी/सीएनजी) के लिए 90 और डीजल वाहन के लिए 120 रुपए तय किए गए है। एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रतिवर्ष जनवरी माह में 5 फीसदी वृद्धि तय है। जो नए वर्ष से लागू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...