नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली का प्रदूषण सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की बड़ी वजह बन गया है। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ चंदगी राम अखाड़े पर प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों ने भाजपा सरकार से सदन में प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की, तो पूरा सत्ता पक्ष सदन से वॉकआउट कर गया। इसके खिलाफ आप विधायकों ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर सीएम और पर्यावरण मंत्री से एक्यूआई पर जवाब मांगा। आतिशी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी सदन में विपक्ष के खिलाफ सत्ता पक्ष ने प्रदर्शन और फिर वॉकआउट किया है। सत्ता पक्ष ड्रामेबाजी छोड़ राजधानी के सबसे जरूरी मुद्दे प्रदूषण पर सदन में चर्चा करे। आतिशी ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.