नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय के बाहर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत विधायकों और नेताओं ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए नारा लगाया कि प्रदूषण भाई तुमको जाना पड़ेगा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार गहरी नींद में सोयी हुई हैं। उसे जगाने के लिए थाली और चम्मच बजाई है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली का प्रदूषण कम करना है तो सरकार को फर्जीवाड़ा बंद करना होगा। सरकार एक्यूआई निगरानी केंद्रों पर पानी का छिड़काव करके फर्जीवाड़ा कर रही है। घने जंगल में नए निगरानी केंद्र लगाए जा रहे हैं, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.