फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण एशिया के सबसे प्रदूषित शहरों में फरीदाबाद का पांचवां स्थान है। इसने प्रदूषण के मामले में फरीदाबद ने साइबर सिटी गुरुग्राम को मात दे दी है। इस सूची में गुरुग्राम 10वें पायदान पर है। इसका खुलासा स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी की रिपोर्ट से हुआ है। वहीं विश्व में फरीदाबाद प्रदूषण के मामले में 30वें स्थान पर है।यह रिपोर्ट पिछले वर्ष के एक्यूआई के आधार पर तैयार की गई है। दीवाली के बाद स्मार्ट सिटी में प्रदूषण का स्तर अति गंभीर श्रेणी में पहुंच जाता है। स्मॉग के चलते जिलेवासियों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। दीवाली बाद करीब डेढ़ से दो महीने तक ऐसी स्थिति बनी रहती है। ग्रैप की पाबंदियां भी प्रदूषण को नियंत्रण करने में विफल साबित होती हैं। स्मार्ट सिटी में जहरीली गैस का चैंबर बन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.